logo

HOLI 2022 : आपको पता है क्या! भारत ही नहीं बल्कि इन 17 देशों में भी मनाई जाती है होली

1043386-holi-2022.jpg


रांची: 

भारत के अलग-अलग देशो में विभिन्न परंपराओं के साथ होली मनाई जाती है। विदेशों में भी होली को लेकर लोगों के बीच जबरदस्त उमंग होती है। हालांकि, इसे बनाने के तरीके अलग-अलग होते हैं।  कई देशों में होली तो  नहीं लेकिन उसे मिलते-जुलते त्योहार मनाए जाते हैं। विश्व के अलग-अलग जगहों पर इस त्यौहार को अलग-अलग नाम से बनाया जाता है। आज आपको हम बताएंगे कि भारत के अलावा इन 17 देशों में होली मनाई जाती है। 

नेपाल की होली 
नेपाल में होली लोला उत्सव के रूप में मनाई जाती है। नेपाल में होली में एक दूसरे पर लोला फेंकने का रिवाज है। रंगों भरे गुब्बारों को नेपाल में लोला कहा जाता है।  यहां लोगों को रंग में डुबोने के लिए पानी के बड़े-बड़े टब रखे जाते हैं। बाद में लोग एक दूसरे पर गुब्बारा फेंकते हुए इस त्यौहार का मजा लेते हैं। 

म्यांमार में  होली को मेकांग कहा जाता है 
पड़ोसी देश म्यांमार में होली को  मेकांग के नाम से जाना जाता है।  इसे पानी के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है।  से थियांग भी कहते है।य़ होली की तरह ही इसमें भी देश के सभी लोग भाग लेते हैं। लोग एक-दूसरे पर रंग और पानी की बौछार करते हैं। वहां के लोगों का मानना है कि आपस में एक दूसरे पर पानी डालकर पाप धोये जाते हैं। 

जापान की होली 
जापान में मनाया जाने वाला यह त्योहार काफी एक अनोखा माना जाता है। ये अपने अनूठेपन के लिए जाना जाता है। यह त्योहार मार्च-अप्रैल के महीने में मनाया जाता ह। इस महीने में बनाए जाने के पीछे खास वजह है कि यह समय चेरी के पेड़ में फूल आने का समय होता है। लोग फूलों की पंखुड़ियों से सबका स्वागत करते हैं। इसी से होली खेलते हैं। 

मॉरीशस की होली 
मॉरीशस में तो बसंत पंचमी के दिन से शुरू होकर करीब 40 दिनों तक होली का आयोजन चलता है। यहां भारत की तरह होलिका दहन भी होता है। चीन के डाएं नाम के एक समुदाय के लोग नववर्ष पर भारत की होली  की तरह लोग एक-दूसरे पर पानी डालते है।  इस दिन खूब गाना बजाना होता है। इसे नववर्ष के आगमन की खुशी के रूप में मनाया जाता है। 

रूस की होली 
रूस  में रेडिका है नाम से होली मनाई जाती है।  इसमें किसी ऊंचे स्थान पर काफी लकड़ियां इकट्ठा कर ली जाती ह। लोग उन्हें जलाते हैं इसके बाद खूब नाचते-गाते हैं या खुशी मनाते हैं। इस दिन एक दूसरे पर खूब रंग बिरंगा पानी डालते हैं। इस अवसर पर आतिशबाजी भी होती है। इटलीवासियों है कि इससे अन्न की देवी फ्लोरा को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है। 

स्पेन में टमाटर की होली
स्पेन में टमाटर की होली  खेली जाती है।  प्रत्येक वर्ष मार्च के 'आज की रा'त के नाम से एक पर्व मनाया जाता है जिसमें आतिशबाजी की झांकियां निकाली जाती हैं। हाथी औऱ सांड युद्ध के जरिए मनोरंजन होता है। 

ग्रीस की होली 
ग्रीस में  तरबूज के आकार के रसीले टमाटरों का उत्पादन होता है। इन्हीं टमाटर को वहां लव एप्पल के नाम से पुकारा जाता है और इन्हीं होली खेली जाती है।   

अफ्रीका की होली 
 फ्रीका महाद्वीप के कुछ देशों में ओमैना बोंगा नाम का उत्सव मनाया जाता है। इससे हमारे देश में होली कैसे होलिका जलाई जाती है। ठीक उसी प्रकार गांव में एक जंगली देवता को जलाया जाता है। इसे जलाकर लोग नाचते हैं और खुशियां मनाते और नई फसल के आने का स्वागत करते हैं। 

श्रीलंका की होली 
श्रीलंका और थाईलैंड में होली का त्यौहार बिल्कुल अपने देश की तरह ही मनाया जाता है। यहां बिल्कुल ठीक अपनी होली की भांति गुलाल लगाते हैं। इस अवसर पर थाईलैंड के निवासी मठ में जाकर भिक्षु को को दान देते हैं और आपस में एक दूसरे पर सुंगधित जल चढ़ाते हैं। 


पोलैंड की होली 
पोलैंड में होली में  लोग एक-दूसरे पर रंग डालते हैं और गले मिलते हैं। पुरानी शत्रुता भूल कर नए सिरे से रिश्ते बनाते हैं। इस अवसर पर लोग आपस में एक दूसरे पर रंग डालते हैं नाचते गाते है.

यूनान की होली 
यूनान में होली जैसे पोल नाम का उत्सव मनाया जाता है। इसमें लकड़ियां इकट्ठी की जाती है और उन्हें जलाया जाता है। इसके बाद लोग मिलजुल  कर नाचते गाते हैं। इस अवसर पर उनकी मस्ती देखने का मजा ही कुछ और है। 

जर्मनी की होली 
जर्मनी में 7 दिनों तक मनाई जाती है होली। इस समय लोग अटपटी पोशाक पहनते हैं और बच्चे-बूढ़े सभी एक दूसरे से मजाक करते हैं। इन दिनों किसी तरह के भेदभाव की कोई गुंजाइश नहीं रहती है। इस दौरान किए गए हंसी-मजाक का कोई बुरा नहीं मानता है। 

न्यूजीलैंड की होली 
न्यूजीलैंड के अलग-अलग शहरों में हड़ताल रंगीला होली बनाने का चलन है। इस दिन एक बार में शहर में बच्चे बूढ़े और जवान इकट्ठे होते हैं वहां पर एक दूसरे के शरीर पर पेंटिंग के प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।  रात को नाच-गाने का कार्यक्रम होता है। 


कंबोडिया में  होली 
नव वर्ष के अवसर पर कंबोडिया और लाओस में होली का त्योहार मनाने की परंपरा है। यह त्यौहार एक दूसरे पर पानी डालकर मनाया जाता है। नववर्ष पर इसे मनाया जाता है। साथ ही इस दिन तालाब में पानी से खूब मस्ती की जाती है। इसमें सभी लोग एक तालाब के पास इकट्ठा होकर आपस में एक दूसरे पर पानी डाल सकते  हैं। 

पेरू की होली 
पेरू में  5 दिनों तक होली खेली जाती है।  पूरा शहर रंगीला हो जाता है सारे लोग रंगीन पोशाक में पूरे शहर  में घूमते रहते हैं। टोली में चलने वाले लोग ड्रम की थाप पर नाचते हैं।  

ऑस्ट्रेलिया की होली 
ऑस्ट्रेलिया में होली की तरह एक रोमांचकारी त्यौहार मनाया जाता है। भारत में जैसे होली पर एक तरफ रंग ही रंग दिखाई देता है वैसे ही यहां पर हर तरफ तरबूज ही तरबूज दिखाई देते हैं। इस तरह पर ऐसा लगता है जैसे तरबूज की नदी बहने लगती है। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं जिसमें यहां के लोग बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं।